रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जय साहू, पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र थे। धनीराम साहू 1977 में कसडोल विधानसभा सीट से जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उनकी राजनीतिक पहचान मजबूत रही है और वे तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। Post navigation ‘मन की बात’ बनी विवाद की बात… बघेल के बयान से गरमाई राजनीति 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, मल्हार से मिली ऐतिहासिक धरोहर बना शोध का केंद्र, खास क्यों? पढ़िए पूरी खबर