रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस साल करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्रों की साल भर की मेहनत का नतीजा अब सामने आने वाला है। कितने छात्रों ने दी परीक्षा मंडल के अनुसार इस साल कुल 5.66 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।इस बार भी 10वीं में 12वीं के मुकाबले ज्यादा परीक्षार्थी रहे। दोनों के बीच अनुपात करीब 1.31:1 रहा। 1400 छात्र परीक्षा से क्यों हुए बाहर बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की थी। इस नियम के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। पिछले साल से तुलना 2025 में करीब 5.65 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर लगभग 5.66 लाख हो गई।10वीं में हल्की कमी आई है, जबकि 12वीं के छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडल की अपील माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों से कहा है कि वे धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने के बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें। क्यों अहम है यह रिजल्ट 10वीं के छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विषय का चयन करेंगे।12वीं के छात्र कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय करेंगे।इसलिए यह रिजल्ट सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले साल का ट्रेंड पिछले साल बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी सभी की नजर पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स पर रहेगी। रिजल्ट के बाद क्या रिजल्ट घोषित होते ही कॉलेज एडमिशन और करियर विकल्पों को लेकर गतिविधियां तेज हो जाएंगी। छात्र आगे की तैयारी में जुट जाएंगे। Post navigation 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, मल्हार से मिली ऐतिहासिक धरोहर बना शोध का केंद्र, खास क्यों? पढ़िए पूरी खबर राजनीति से परे शर्मनाक कृत्य: भूपेश बघेल-सौम्या का फेक वीडियो फैलाया