: “मुझे यहां अच्छा नहीं लग रहा”… युवती का VIDEO सुन कांप जाएंगे VIDEO वायरल होते ही एक्टिव हुई पुलिस, जांच में जुटी दो राज्यों की टीम कांकेर। छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों के झारखंड में फंसे होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इनमें से 15 लड़कियां कांकेर जिले की बताई जा रही हैं। दावा है कि इन्हें नर्सिंग ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड के गढ़वा जिले ले जाया गया था। अब एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है “पैसा नहीं दिया… इसलिए नहीं जाने देंगे” वायरल VIDEO : 35 लड़कियां झारखंड में फंसीं! नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर ले जाया गया#छत्तीसगढ़ #कांकेर #गढ़वा #झारखंड #नर्सिंग_ट्रेनिंग #बंधक #वायरल_वीडियो #मानव_तस्करी #धमतरी #दुर्गूकोंदल #PoliceInvestigation #RescueOperation pic.twitter.com/uHk1nriBG0— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 8, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की रहने वाली एक युवती रोते हुए मदद मांगती दिखाई दे रही है। युवती कहती है कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन घर लौटने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। वीडियो में मौजूद एक महिला साफ शब्दों में कहती सुनाई दे रही है — “इसने पैसा नहीं दिया है, इसे नहीं जाने देंगे।” इसी बयान के बाद मामला बंधक बनाए जाने की आशंका तक पहुंच गया। गांव के युवक को भेजा मदद का VIDEO दुर्गूकोंदल क्षेत्र की एक युवती ने अपने गांव के परिचित युवक को यह वीडियो भेजा था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारों में डर और गुस्सा दोनों है। कई परिजन अब अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। नर्सिंग ट्रेनिंग या मानव तस्करी? प्रशासन फिलहाल इसे नर्सिंग ट्रेनिंग से जुड़ा मामला बता रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां एक साथ दूसरे राज्य कैसे पहुंचीं? उन्हें किस एजेंसी या व्यक्ति ने भेजा? क्या नौकरी और ट्रेनिंग के नाम पर कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? स्थानीय लोगों का कहना है कि गांवों की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को अक्सर नौकरी और ट्रेनिंग का लालच देकर बाहर ले जाया जाता है। ऐसे मामलों में कई बार मानव तस्करी और जबरन काम कराने जैसे आरोप भी सामने आते रहे हैं। कलेक्टर बोले- शिकायत मिली है, जांच जारी कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि गढ़वा जिले से फोन कॉल के जरिए लड़कियों को बंधक बनाए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि कुछ युवतियां बालिग हैं और अपनी इच्छा से काम के लिए गई थीं, लेकिन एक लड़की ने बंधक बनाने की शिकायत की है। प्रशासन के मुताबिक, कांकेर पुलिस और जिला प्रशासन झारखंड के गढ़वा कलेक्टर और एसपी के संपर्क में हैं। जल्द टीम भेजकर जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 35 लड़कियां झारखंड में फंसीं! नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर ले जाया गया35 लड़कियां, एक VIDEO और कई बड़े सवाल#छत्तीसगढ़ #कांकेर #गढ़वा #झारखंड #नर्सिंग_ट्रेनिंग #बंधक #वायरल_वीडियो #मानव_तस्करी #धमतरी #दुर्गूकोंदल #PoliceInvestigation #RescueOperation pic.twitter.com/FhTvJA9I0Q— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 8, 2026 गढ़वा पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने भी मामले को गंभीर मानते हुए स्पेशल टीम गठित कर दी है। टीम युवतियों की लोकेशन और वहां की परिस्थितियों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं युवतियों से जबरन काम तो नहीं कराया जा रहा। परिवारों में डर, गांवों में चर्चा वीडियो वायरल होने के बाद कांकेर, दुर्गूकोंदल और आसपास के इलाकों में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। कई परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना लड़कियों को बाहर भेजा गया था। सामाजिक कार्यकर्ता भी एक्टिव सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला गंभीर रूप ले सकता है। Post navigation IAS अधिकारी पुष्पा साहू : कोरिया कलेक्टर को लेकर बड़ा ट्विस्ट, जॉइनिंग से पहले ही बदली गई पोस्टिंग, अफसरशाही में मचा हड़कंप INDIA vs ZIMBABWE : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, रायपुर बना मेजबान