रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाले उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। किराए के मकान में मिली थी महिला की लाश जानकारी के मुताबिक मृतका पार्वती साहू छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहती थी। 28 अप्रैल को वह संदिग्ध हालत में अचेत मिली थी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मामला संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले ने हत्या का रूप ले लिया। 8 मई को रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पति पर गया शक, फिर खुली हत्या की परतें जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले पार्वती को आखिरी बार उसके पति ललित उर्फ विक्की साहू के साथ देखा गया था। घटना के बाद से आरोपी भी गायब था, जिससे पुलिस का शक गहराता गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। घरेलू विवाद बना हत्या की वजह आरोपी ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था ताकि किसी को उस पर शक न हो, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। Post navigation हाईकोर्ट की टिप्पणी से बढ़ीं मुश्किलें : अवैध वसूली नेटवर्क का एक्टिव मेंबर था ड्राइवर, सूर्यकांत तिवारी के करीबी को हाईकोर्ट से राहत नहीं… कहीं आपसे छूट ना जाए दिनभर की बड़ी खबरें…