ADM दफ्तर का बाबू और थाना का ASI, दोनों रिश्वत लेते पकड़े गए बिलासपुर/सक्ती। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को ACB बिलासपुर की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस अधिकारी पर मारपीट मामले में कार्रवाई से बचाने के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। आरोप है कि मामले में राहत देने और कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में ASI एस.एन. मिश्रा ने 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप बिछाया गया। जांच के दौरान ACB को पता चला कि आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद बाकी रकम लेने के लिए उसने शिकायतकर्ता को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया। रविवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने दूसरी किश्त के तौर पर 20 हजार रुपए आरोपी को दिए, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। ACB अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। ACB ने साफ कहा है कि रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Post navigation कोरबा में CBI का ट्रैप: 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क रायपुर के मैग्नेटो मॉल पार्किंग में बवाल: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के भाई पर हॉकी लेकर धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल