5 लाख PF निकालने के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत, CBI ने SECL क्लर्क को रंगे हाथों दबोचा; मचा हड़कंप कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SECL कुसमुंडा के CMPF विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक खदान कर्मी से 5 लाख रुपए PF निकालने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पढ़िए क्या हुआ… PF निकालने के नाम पर कई दिनों तक घुमाता रहा क्लर्क जानकारी के मुताबिक, SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक खदान कर्मी अपना भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालना चाहता था। इसके लिए उसने CMPF विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया। आरोप है कि क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कर्मचारी को कई दिनों तक चक्कर कटवाए और आखिर में काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर डाली। परेशान कर्मचारी ने CBI से लगाई गुहार बार-बार रिश्वत मांगने और काम में देरी से परेशान होकर खदान कर्मी ने भिलाई स्थित CBI कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही CBI हरकत में आई और तुरंत एक विशेष टीम गठित कर कुसमुंडा रवाना किया गया। रविवार को बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही दबोचा बताया जा रहा है कि रविवार को कार्यालय बंद था, इसलिए आरोपी क्लर्क ने कर्मचारी को किसी दूसरे स्थान पर पैसे लेकर बुलाया था। CBI टीम पहले से वहां जाल बिछाकर मौजूद थी। जैसे ही मनोहर लाल कौशिक ने 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या हुआ आगे… आरोपी से पूछताछ जारी, कोर्ट में होगी पेशी CBI अधिकारी आरोपी क्लर्क को अपने साथ ले गए हैं, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। विभागों में मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने की कार्रवाई की सराहना CBI की इस कार्रवाई के बाद SECL समेत अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। खदान कर्मियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से PF निकासी में देरी और रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। Post navigation खड़े ट्रैक्टर में लगी भीषण आग! बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट, धूं-धूं कर जल गया पूरा इंजन, पढ़िए क्या हुआ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार के साथ ACB ने लपेटा रंगे हाथ, जानिए फिर क्या हुआ