दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। एक मकान से पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की लाश बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार हाल ही में तिरुपति बालाजी दर्शन कर लौटा था। पुलिस के अनुसार, दंपती की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। बच्चों के गले पर निशान मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर चारों के शव देखकर हड़कंप मच गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोविंद साहू एक निजी फर्म में काम करता था और परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, सुसाइड नोट और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या और हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। तिरुपति से लौटे परिवार की मौत का रहस्य, कमरे में मिली 4 लाशें#Tags: #दुर्ग #छत्तीसगढ़ #CrimeNews #DurgNews #SuicideCase #FamilySuicide #BreakingNews #ChhattisgarhNews #PoliceInvestigation #MohanNagar #GovindSahu #SuicideNote #Crime #JoharPost pic.twitter.com/IKjd6Qx6Lu— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 22, 2026 Post navigation गांजा किंगपिन रवि साहू की 7 करोड़ की संपत्ति सीज़ बिलासपुर का बेटा अब टीम इंडिया में, अवि मानिकपुरी एशिया कप में दिखाएंगे दम