बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दूसरी महिला से अफेयर के शक में पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी द्रौपती बाई को लंबे समय से शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह सो गया। देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया उठाकर पति पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। खून से लथपथ बाहर भागा पति हमले के बाद घायल राजेश दर्द से चीखते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। नाबालिग बेटे ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन घायल को और कटे हुए अंग को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चल रहा इलाज घायल राजेश को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी चकरभाठा थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक को घटना की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है। Post navigation कबीर नगर में पुरानी रंजिश, घर के बाहर फेंका बम, CCTV खंगाल रही पुलिस रात 2:30 बजे पुलिस-खनिज विभाग की रेड, रेत माफिया के उड़े होश