जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना परिसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय नीलिमा लकड़ा नाम की युवती ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, धुमाडांड गांव निवासी नीलिमा लकड़ा अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी। उसे अपनी 3 वर्षीय बेटी से जुड़े दस्तावेजी काम कराने थे। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने उसे कुनकुरी थाना परिसर के सामने बने वायरलेस टॉवर पर चढ़ा हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास करती रही। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी युवती लगातार मोबाइल पर वीडियो देख रही थी। इसी दौरान उसने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार नीलिमा लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। साथ ही उसे मोबाइल देखने की गंभीर लत भी लग चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। Post navigation VIRAL VIDEO: खैरागढ़ के जंगल में मौत का रहस्य, एक साथ मिले मोर और कई वन्यजीवों के शव ईद पर भाईचारा बनाए रखने की मुस्लिम समाज से अपील, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी करने से बचें: वक्फ बोर्ड