बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान अशोक पटेल के रूप में हुई है, जो तोरवा बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान सामने नहीं आए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

पूरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *