राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे पर ड्यूटी के समय शराब पीने का आरोप सिद्ध होने के बाद एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच भी किया गया है। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। Post navigation सरगुजा में तहसील कार्यालय में बवाल, विधायक और नायब तहसीलदार आमने-सामने बिलासपुर ब्रेकिंग : नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी