बालोद | दल्लीराजहरा में इन दिनों बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 250 से 300 चमगादड़ों के शव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर पालिका दल्लीराजहरा के उपाध्यक्ष मनोज पिंटू दुबे ने बताया कि लगातार चमगादड़ों के शव हटाने का काम किया जा रहा है। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावित इलाके में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की बीमारी न फैले। इधर, बीएसपी स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर इलाके को सैनिटाइज करने में जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मृत चमगादड़ों को हाथ न लगाएं और किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और जिज्ञासा दोनों का माहौल है। हालांकि अभी तक चमगादड़ों की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। दल्लीराजहरा में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत से दहशत, रोज मिल रहे 250 से 300 शव#Balod #DalliRajhara #HeatWave #BatDeath #Chhattisgarh #BreakingNews #BSP #Wildlife #ExtremeHeat #ClimateImpact #SummerAlert #BatRescue #FireBrigade #CGNews #ViralNews #AnimalSafety #Heatwave2026 pic.twitter.com/M7G7ICYJeC— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 28, 2026 Post navigation बिलासपुर ब्रेकिंग : नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम धू-धूकर जला, दमकल ने पाया काबू , देखें VIDEO