बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक गागर नदी में डूब गया। घटना गागर नदी पुल से करीब 50 मीटर नीचे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ग्राम बरियों उरांव पारा निवासी 22 वर्षीय फुलसाय लकड़ा के रूप में हुई है। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया युवक जानकारी के अनुसार, फुलसाय लकड़ा ग्राम डकवा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ गागर नदी में नहाने गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे लगभग 10 युवक नदी में नहा रहे थे, तभी फुलसाय नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। साथियों ने बचाने की कोशिश की युवक के साथ मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल राजपुर पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से दिनभर चली तलाश सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी अधिक गहरा होने के कारण युवक की तलाश में कठिनाई हुई। बाद में बलरामपुर से गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे दिन खोजबीन जारी रही, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। Post navigation तिरपाल हटते ही सामने आया बड़ा राज, 24 बोरियों में भरा मिला गांजा बड़ी खबर: सोंढा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी