महासमुंद। पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को सूचना मिली थी कि ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक टाटा माजदा वाहन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के मुरमुरी चौक में वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टाटा माजदा क्रमांक MH-46 CU-6060 को रोककर तलाशी ली। वाहन चालक ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख (65 वर्ष) निवासी अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) बताया। मशीनरी सामान के नीचे छिपा था गांजा तलाशी के दौरान वाहन में रखे मशीनरी सामान के बड़े कार्टूनों के नीचे और पीछे 24 प्लास्टिक बोरियां मिलीं। बोरियों की जांच करने पर उनमें गांजा भरा मिला। कुल 600 किलोग्राम (6 क्विंटल) गांजा बरामद किया गया। 3.12 करोड़ की संपत्ति जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 600 किलोग्राम गांजा, टाटा माजदा वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा के बौद्ध जिले से महाराष्ट्र के ठाणे जिले ले जाया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। एसपी ने क्या कहा? महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि माजदा वाहन में गांजे की तस्करी की जा रही थी। मशीनरी सामान की आड़ में 24 बोरियां छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें जब्त किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। Post navigation अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से मची चीख-पुकार दोस्तों के सामने नदी में समाया युवक, शाम तक नहीं मिला कोई सुराग