रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा और 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर अधिसूचना और कार्यसूची जारी कर दी है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र के पहले चार दिनों में प्रश्नकाल के साथ शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नकाल और शासकीय कार्यों के अलावा गैर-शासकीय कार्य भी लिए जाएंगे। वहीं वित्तीय मामलों से जुड़े विषयों पर भी सदन में चर्चा होगी। विधानसभा के इस मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। Post navigation 87 साल की बुजुर्ग ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप भारतमाला हाईवे पर दर्दनाक टक्कर, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती की मौत