रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध-भनपुरी क्षेत्र स्थित रिंग रोड नंबर-2 पर मेटल पार्क के पास होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने एक युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। गौरतलब है कि मेटल पार्क क्षेत्र में पहले भी शव और मानव अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते यह मामला और भी संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। Post navigation सरगुजा की 3 युवतियां चेन्नई में फंसी! प्लेसमेंट के नाम पर ले जाया गया, घर लौटने के लिए मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपये उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक: कैमरा ट्रैप में बार-बार हुई कैद, क्या फिर लौटेंगे बाघों के सुनहरे दिन? पढ़िए पूरी खबर