छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 18 जिलों तक पहुंचा; कई जिलों में 90% तक बारिश की कमी रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ ली है और अब तक प्रदेश के 18 जिलों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर और उत्तर-पश्चिम छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों में भी मानसून प्रवेश कर सकता है। पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा और रायगढ़ समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं अगले दो दिनों तक गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। महत्वपूर्ण जानकारी प्रदेश में मानसून सामान्य से लगभग 7 दिन देरी से पहुंचा। 1 जून से अब तक 127.8 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन केवल 44.8 मिमी वर्षा हुई। बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया। राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22°C रहा। 18 जिलों में पहुंचा मानसून रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर समेत कुल 18 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। इन जिलों में एंट्री बाकी सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ सहित अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है। बारिश की स्थिति चिंताजनक राजनांदगांव में 92% बारिश की कमी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 95% कमी। बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 83% कमी। सक्ती में 83% कमी दर्ज की गई। बस्तर में सबसे बेहतर स्थिति बस्तर में 74.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 48% कम है। दंतेवाड़ा में 49.9 मिमी और सुकमा में 60.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। खरीफ सीजन के लिए अगले 10 दिन अहम कमजोर और देरी से पहुंचे मानसून के कारण अधिकांश जिलों में बोनी के लिए पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। अच्छी बारिश होने पर प्रदेश में वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। #ChhattisgarhMonsoon #RainAlert #WeatherUpdate #Raipur #Bastar #Monsoon2026 #RainfallDeficit #JoharPost Post navigation बारिश-बिजली गुल होते ही फरार हुए 11 नाबालिग, हत्या-रेप के आरोपी भी शामिल रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, AC फटने से गई जान, बेटा अस्पताल में भर्ती