जगदलपुर। NEET परीक्षा में लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिलने से 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है। 20 वर्षीय छात्रा तीन साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस बार भी सफलता नहीं मिलने के बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में NEET परीक्षा में लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिलने से परेशान 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा की है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा तीन साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात परिणाम देखने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने और परिवार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। Post navigation महादेव बेटिंग ऐप केस: दूसरे दिन भी ED के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा, प्रमोशन और डिजिटल लिंक पर पूछताछ VIRAL VIDEO: लखौली शराब दुकान से बैग में शराब ले जाते दिखे लोग? प्रभारी और सुपरवाइजर पर मिलीभगत के गंभीर आरोप