रायपुर। राजधानी रायपुर के लखौली स्थित सरकारी शराब दुकान का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद अवैध शराब बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग शराब दुकान के अंदर से बड़े बैग में शराब लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह शराब अवैध रूप से कोचियों को दी जा रही थी।

वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि शराब दुकान में तैनात कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से लंबे समय से अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। आरोपों में पर्यवेक्षक दीपक तांडी और प्रभारी अधिकारी प्रीति कुशवाहा का भी नाम लिया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में कथित रूप से दुकान के भीतर मौजूद कर्मचारी बड़े बैग में शराब भरकर कुछ लोगों को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि यह शराब अवैध रूप से कोचियों तक पहुंचाई जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

सरकार की नीति पर उठे सवाल

राज्य सरकार लगातार अवैध शराब बिक्री और कोचिया प्रथा पर रोक लगाने की बात करती रही है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शराब दुकान से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब बाहर जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े