नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

बैठक में वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ नए प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में जनहित, प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *