पैतृक संपत्ति बना खून का कारण, पिता समेत परिवार के 4 लोगों को मौत के घाट उतारा जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस परिवार में बुधवार रात 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या हुई थी, उसी परिवार के बेटे ने अपने ही घर को खून से लाल कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, पूरा मामला पैतृक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पढ़िए कैसे बना जमीन विवाद खूनी खेल जानकारी के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। गांव में कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति बनी। पुलिस ने पहले भी आरोपी सोना साय कश्यप के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन विवाद शांत नहीं हो पाया। धीरे-धीरे यह विवाद इतनी बड़ी दुश्मनी में बदल गया कि आरोपी ने अपने ही परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। 15 साल जेल में रहा आरोपी, पहले भी कर चुका है हत्या जांच में एक और सनसनीखेज तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। बताया जा रहा है कि उसने वर्षों पहले अपने ही बड़े भाई की हत्या की थी। उस मामले में वह करीब 15 साल तक जेल में बंद रहा। हाल ही में सजा पूरी कर गांव लौटा था। लेकिन गांव लौटने के बाद भी पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ और जमीन को लेकर तनाव लगातार बढ़ता गया। निर्माणाधीन मकान में सो रहा था परिवार घटना वाली रात परिवार के लोग निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचा, तब उसने खाट पर खून से लथपथ शव देखे। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई। यह दृश्य देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गांव में दहशत, लोग बोले- “ऐसा कभी नहीं देखा” चार लोगों की निर्मम हत्या के बाद भवंतरा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी खौफनाक वारदात नहीं देखी। मासूम बच्चों की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। Post navigation जांजगीर में 4 हत्याओं से सनसनी: जमीन विवाद में परिवार खत्म! टंगिया से पति-पत्नी और पोता-पोती की हत्या रील बनाने के दौरान युवक की मौत, दोस्त बनाते रहे VIDEO: कोरबा की अहिरन नदी में डूबा 25 साल का निखिल, 48 घंटे बाद मिला शव