बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के जरिए 22 वर्षीय युवती की पहचान तखतपुर में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर करीब तीन साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरक्षक ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती को धमकाने लगा।

परेशान होकर युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *