रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर हैं। अपने दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि कवर्धा में लोधी समाज द्वारा वीरांगना अवंति बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके साथ ही बलौदाबाजार में गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित आदर्श विवाह समारोह में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

महासमुंद जिले के खल्लारी में हुए रोपवे हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित होने के बाद मिल रही बधाइयों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में सरगुजा दौरे के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं रायपुर में भी बड़ी संख्या में लोग सीएम हाउस पहुंचे और धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वे आज शाम केरल दौरे पर रवाना होंगे, जहां बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *