दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। उन्हें विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। दरअसल, जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान खेतों का निरीक्षण नहीं करने की लापरवाही सामने आने पर कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 8 करोड़ रुपये कीमत की अफीम जब्त की और पूरी फसल को नष्ट कर दिया। अब एकता साहू को बहाल कर नई पदस्थापना दी गई है। Post navigation मर्डर मिस्ट्री : सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, पढ़िए पूरी खबर सरकार का मास्टर प्लान: कैद माओवादियों को ऐसे बनाया जाएगा आम नागरिक