सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल टीचर कॉलेज की छात्रा के साथ जंगल किनारे कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इस दौरान स्थानीय युवकों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल 20 अप्रैल की देर रात एक छात्रा के साथ सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे कार में मौजूद थे। रात करीब 1 बजे कुछ स्थानीय युवकों को कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। शक होने पर युवक जब कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर और छात्रा आपत्तिजनक हालत में थे। वीडियो बनाने का विरोध करती रही छात्रा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लगातार छात्रा से चेहरा दिखाने और कार से बाहर निकलने के लिए कह रहे थे। इस दौरान छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती रही और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रही। मामला दबाने के लिए पैसे का ऑफर वीडियो में यह भी सामने आया है कि टीचर सुरेश जायसवाल ने मामला दबाने के लिए युवकों को पैसे ऑफर किए। हालांकि, युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गाड़ी में लगा था संगठन का बोर्ड बताया जा रहा है कि टीचर की गाड़ी में स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का बोर्ड भी लगा हुआ था, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। भाजपा नेताओं ने की शिकायत वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से शिकायत की। 22 अप्रैल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। टीचर को स्कूल से हटाया गया शिकायत के बाद सरगुजा DEO दिनेश झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को स्कूल से हटा दिया है। फिलहाल उन्हें बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच किया गया है। जांच के लिए टीम गठित मामले की जांच के लिए DEO ने टीम बनाई है, जिसमें बतौली और सीतापुर के बीईओ समेत सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने तक नहीं पहुंची शिकायत हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा मामला सामने आने के बावजूद अभी तक इसकी कोई औपचारिक शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। Post navigation बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को राहत, सरेंडर टला… क्या पलटेगा पूरा केस? … X पोस्ट में क्या बोले? 95 करोड़ का खेल! नक्सल इलाकों में विदेशी पैसों से क्या हो रहा था? ED ने खोला बड़ा राज