कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल से मिले रूपेश पांडेय, तेज हुई चर्चाएं

दुर्ग। जिले के थनौद में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान भाजपा नेता पुराण देशमुख से विवाद के बाद जनपद पंचायत दुर्ग के CEO रूपेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर जांच कराई थी।

जांच में आचरण संबंधी गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर राज्य सरकार ने रूपेश पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में वे भाजपा नेता से तीखी बहस करते हुए और “जो करना है कर लो” कहते हुए दिखाई दिए थे।

सरकार ने जनपद पंचायत दुर्ग के CEO का अतिरिक्त प्रभार महेंद्र कुमार जांगड़े को सौंप दिया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक जनपद पंचायत दुर्ग के CEO का कार्यभार भी संभालेंगे।

इधर, कार्रवाई के बाद एक नया वीडियो भी चर्चा में है। इसमें रूपेश पांडेय अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिसकी राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *