बिलासपुर। जिले के मस्तुरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ संबलपुरी गाने ‘हाय रानी, हल्लो रानी’ पर वर्दी पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और 6 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। इस कदम के बाद पूरे विभाग में चर्चा का माहौल है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित संस्था है, जहां वर्दी केवल कपड़ा नहीं बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे में वर्दी पहनकर निजी मनोरंजन या सोशल मीडिया रील बनाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि विभाग की गरिमा बनी रहे। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए सरकारी पद की मर्यादा को नजरअंदाज किया जा रहा है। JOHARPOST.IN Post navigation 25 लाख जुर्माना और उम्रकैद! जानिए नया कानून कितना खतरनाक CDS और NDA परीक्षा का बिग अपडेट, समय से पहले पहुंचना क्यों जरूरी