अंबिकापुर। शहर में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। केदारपुर इलाके में 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने युवती को छेड़ने की नीयत से रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने युवती को वाहन से खींचने की कोशिश की। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि युवक लहूलुहान हो गया। घटना के दौरान युवती आरोपियों से रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन हमला जारी रहा। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। CCTV में कैद हुई हैवानियत…अंबिकापुर में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर भाई को बेरहमी से पीटा#AmbikapurNews #KedarpurCrime #SurgujaNews #ChhattisgarhCrimeNews #WomanHarassmentCase #AmbikapurCCTVViral #KotwaliPolice #AtulTamrakar #CrimeNewsChhattisgarh #BreakingNew pic.twitter.com/RMNYAYMCKH— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 17, 2026 Post navigation कोरिया। रेत कारोबार विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलकर मौत, फॉर्च्यूनर में फंसे रहे भरत सिंह, VIDEO में देखिए भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चुनाव याचिका खारिज नहीं हुई