बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पूरा इलाका दहल उठा। तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हादसे में सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल सेवता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई थी। टक्कर के बाद बिखरा मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद भयानक थी। बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। 50 मीटर दूर मिला अंग, ग्रामीणों में दहशत हादसे के बाद एक युवक का कटा हुआ पैर करीब 50 मीटर दूर मिला, जिसे सुबह ग्रामीणों ने देखा। इस दृश्य से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर लौट रहे थे। पुलिस जांच जारी डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। Post navigation पंडरिया में विकास का दावा फेल : 4 साल के मासूम के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, हादसे ने झकझोरा Raipur crime : रायपुर में अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत नाज़ुक