कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट: 3 जवान शहीद, एक गंभीर; डिफ्यूज करते वक्त हुआ जोरदार धमाका

कांकेर/नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार सुबह बड़ा नक्सली हादसा हो गया। कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED डिफ्यूज करते समय जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, फोर्स को नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर टीम सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को IED मिला, जिसे निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। तभी अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ब्लास्ट के तुरंत बाद अन्य जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायल जवान परमानंद कोमरा को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए कांकेर भेजा गया है।

शहीद जवानों के नाम

  • सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर)
  • कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल)
  • संजय गढपाले (कॉन्स्टेबल)

IG बोले— सरेंडर नक्सलियों के इनपुट पर चल रहा था अभियान
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार IED बरामदगी और निष्क्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों IED बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं, लेकिन आज डिफ्यूज के दौरान यह दुखद हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *