रायपुर: जिले के धरसीवा थाना अंतर्गत सिलयारी चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कई महीनों से गांव में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला ग्राम सिलयारी कुरुद का है, जहां 16 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे विनय कुमार शर्मा के कृषि केंद्र में चोरी की वारदात सामने आई। जानकारी के मुताबिक, दुकान सिलयारी चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में स्थित सैफी टेंट हाउस के संचालक अय्यूब सैफी उर्फ बाबू सैफी ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर गल्ले में रखे करीब 10,000 रुपये पार कर दिए। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी CCTV में कैद देखें वीडियो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके बावजूद इलाके में लगातार अपराध होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके। Post navigation लाइव :छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा: जंबूरी घोटाले, अतिथि शिक्षक और सस्ती जमीन आवंटन पर सरकार घिरी बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा हमला: UGC नियम ‘राष्ट्रद्रोह’, योगी पर उठाए सवाल