महासमुंद। छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जाने वाले रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से उसमें सवार 13 श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 7 सदस्य सहित कुल 13 लोग रोपवे के जरिए माता के दर्शन के लिए पहाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच रोपवे में अचानक खराबी आ गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह तकनीकी खामी थी या लापरवाही—इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। Post navigation कवर्धा–बलौदाबाजार दौरे पर सीएम साय, खल्लारी हादसे पर जांच के निर्देश ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर | अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, आरोपी संजय साव गिरफ्तार