घर में निर्माणाधीन टंकी बनी हादसे की वजह, दादी के पास खेलते-खेलते गिरा मासूम, मेकाहारा में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में घर के अंदर निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ साल का इराज साहू घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह अपनी दादी के पास से खेलते-खेलते निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। घर में मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्चे की मां काम पर गई हुई थी। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Post navigation ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर | अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, आरोपी संजय साव गिरफ्तार छत्तीसगढ़ की जेलों में नवरात्रि का प्रभाव, 2397 बंदी रख रहे उपवास