पुरुष बंदियों की संख्या ज्यादा, सभी संभागों की जेलों में आस्था के साथ रखा जा रहा व्रत रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की जेलों में भी धार्मिक आस्था देखने को मिल रही है। प्रदेशभर की विभिन्न जेलों में कुल 2397 बंदी उपवास रख रहे हैं, जिनमें 2125 पुरुष और 272 महिला बंदी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर संभाग की जेलों में सबसे अधिक 1140 बंदी उपवास कर रहे हैं, जिनमें 1070 पुरुष और 70 महिला बंदी हैं। दुर्ग संभाग की जेलों में 243 बंदी (204 पुरुष, 39 महिला) व्रत रखे हुए हैं। वहीं बिलासपुर संभाग की जेलों में 407 बंदी (296 पुरुष, 111 महिला) उपवास कर रहे हैं। सरगुजा संभाग में 361 बंदी (336 पुरुष, 25 महिला) और बस्तर संभाग में 246 बंदी (219 पुरुष, 27 महिला) नवरात्रि का व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा उपवास रखने वाले बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि वे अपनी धार्मिक आस्था का पालन कर सकें। Post navigation पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, घर में खेलते-खेलते हुआ हादसा ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में नशेड़ियों का आतंक, छेड़छाड़ से रोकने पर मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला