दो युवतियों को बचाने पहुंचे रिपोर्टर और कैमरामैन पर हमला, आरोपी फरार, देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेंट्रल कमिश्नरेट क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे नशेड़ी बदमाशों को रोकना मीडियाकर्मियों को भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार, पुराना बस स्टैंड के पास कुछ बदमाश राह चलती दो युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रेड न्यूज की मीडिया टीम ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने रिपोर्टर आर के राजपूत और पोर्टल हेड नीरज गुप्ता सहित कैमरामैन पर हमला कर दिया।

नशे में धुत बदमाशों ने मीडियाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हमला जानलेवा था।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इस घटना के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *