5 आरोपी गिरफ्तार: 2 बालिग, 3 नाबालिग शामिल; हथियार और लूट का सामान बरामद रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ हुई खौफनाक लूट और मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। भाठागांव से लौट रहे परिवार को सेजबहार के पास बदमाशों ने घेर लिया, बेरहमी से पीटा और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पूरी रात जंगल में छुपकर बिताई और सुबह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। कैसे हुई वारदात: रास्ता रोका, गिराया और हमला कर दिया घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है। दतरेंगा निवासी भूषण साहू अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पहले बाइक को लात मारकर गिराया, फिर डंडों से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। लड़कियों से छेड़छाड़, कपड़े तक फाड़ दिए जब परिवार की दो लड़कियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और छेड़छाड़ करते हुए खींचने का प्रयास किया। इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए। बदमाशों ने गले की चैन, ताबीज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। डर से कांपता परिवार: जंगल में छुपकर काटी पूरी रात घटना के बाद पूरा परिवार इतना डर गया कि वे रातभर जंगल में छुपे रहे। अंधेरे और खौफ के बीच किसी तरह रात बिताई और सुबह होते ही मुजगहन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई: CCTV और मुखबिर से खुला राज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत टीम गठित की।CCTV फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी चेतन नामदेव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया, जिसके बाद नितिन ध्रुव और 3 नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने आरोपियों के पास से: 2 मोटरसाइकिल 2 मोबाइल फोन चाकू और डंडा लूट का सामान बरामद किया है। पहले भी कर चुके हैं अपराध मुख्य आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। ये भी पढ़े : CG CRIME :4 बदमाश, 1 परिवार और खौफनाक रात… रायपुर में बढ़ता अपराध,अगर आप रायपुर में रहते हैं, क्या आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं? कमेंट में जरूर बताएं Post navigation कटोरा तालाब बना ड्रग्स अड्डा? पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा सप्लायर कोंडागांव में सनसनी: गाड़ी घर के पास, पर्स पर खून… कोंडागांव मर्डर मिस्ट्री में बड़ा ट्विस्ट!