रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा, जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा। इस नंबर पर कोई भी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकेगा। समय सीमा में निपटारा, वरना होगी कार्रवाईमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत के समाधान के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की जाएगी। अगर तय समय के भीतर समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता को मिलेगा सीधा फायदाइस पहल से आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही शिकायत दर्ज कर उसका स्टेटस भी ट्रैक किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को ज्यादा जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। विधानसभा सत्र और राजनीति पर भी बोले सीएममुख्यमंत्री ने विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर कहा कि देश की महिलाओं के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 33% महिला आरक्षण का विरोध किया गया, जिसे लेकर यह सत्र बुलाया गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव पर दिया बयानपश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वहां की जनता में टीएमसी और ममता बनर्जी को लेकर आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर है और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है। Post navigation CG NEWS: एक APK ने उड़ाए 7.42 लाख! RTO चालान के नाम पर बड़ा खेल CG NEWS: पहले कहानी, फिर खुला खौफनाक सच ,एक जिद और मौत…पढ़कर हिल जाएंगे आप