ढाई साल के मासूम के साथ जो हुआ… पढ़कर हिल जाएंगे आप रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने ही अपने ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये रही कि वारदात के बाद महिला ने बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस और परिवार को गुमराह करने की कोशिश भी की। नशे में थी, बच्चे के जिद करने पर आ गया गुस्सामामला कापू थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला सोनमति सरोती मंछवार अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को घर वापस भेज दिया और छोटे बेटे अनुज को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ने लगी। थकान होने पर उसने बच्चे को नीचे उतारा और पैदल चलने को कहा, लेकिन बच्चा बैठ गया। इसी बात पर महिला को गुस्सा आ गया। बताया जा रहा है कि वह उस समय नशे में भी थी। पहले जमीन पर पटका, फिर पत्थर से सिर कुचल दियागुस्से में महिला ने पहले बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। इसके बाद शव को जंगल की खाई में फेंककर वह मायके चली गई, जैसे कुछ हुआ ही न हो। घर लौटकर रची अपहरण की कहानीइधर पति बोधसाय मंछवार जंगल से लौटा तो घर खाली मिला। शाम को बेटी घर पहुंची और बताया कि मां छोटे भाई को लेकर नानी के घर गई है। अगले दिन महिला अकेले लौटी और बेटे के बारे में गोलमोल जवाब देने लगी। बाद में उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। खून के निशान से खुला पूरा राजगांव वालों को पहाड़ी रास्ते पर पत्थर में खून के निशान दिखे। शक होने पर आसपास तलाश की गई तो खाई में बच्चे का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो महिला टूट गई और पूरी सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेलपुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है। Post navigation CG में बड़ा बदलाव : CM साय का बड़ा फैसला, जनता को मिलेगा ‘पावर’, अफसर होंगे जवाबदेह CG POLITICS: महिला आरक्षण पर बड़ा खेल? रंजीत रंजन ने खोली सरकार की ‘नीयत’ की पोल!