रायपुर में युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप रायपुर। राजधानी में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो भाठागांव इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल की रात घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि युवक अपने कमरे में था। उसकी मां शादी में गई हुई थी। इसी दौरान उसने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 साल से एक लड़की के साथ रिलेशन में था, लेकिन वह उसके पीठ पीछे 3-4 अन्य लड़कों से बातचीत करती थी। युवक ने नोट में यह भी कहा कि कई बार पकड़ने के बावजूद लड़की बहाने बनाकर उसे मना लेती थी। उसने उसे सुधारने के कई मौके दिए, लेकिन वह नहीं मानी। अंततः उसने यह कदम उठाने की बात लिखी। “घरवालों को दोष न दें” सुसाइड नोट में युवक ने साफ तौर पर लिखा है कि उसके इस कदम के लिए उसके परिवार को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उसने कहा कि परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से की जा रही है। मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation आ गया फरमान: प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ाई तो जान लो क्या होगा, पालकों के लिए बड़ी राहत Kawardha Breaking:प्यार, भरोसा और फिर धोखा…“शादी करूंगा” कहकर बनाए संबंध…सफेद कुर्ते की छवि हुई तार-तार! …बारात से पहले पहुंचा जेल…अंदर की पूरी जानकारी, हर एंगल से खुलासा… पढ़िए JoharPost.in पर