रायपुर। जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी में शामिल होने आया था और मौका पाकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

29 अप्रैल की रात बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे एकांत स्थान पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय समारोह में तेज आवाज में गाने बज रहे थे, जिसके कारण बच्ची की आवाज आसपास मौजूद लोगों तक नहीं पहुंच सकी।

कुछ समय बाद बच्ची को घायल अवस्था में देखा गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

आरोपी की पहचान होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *