रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी नाइजीरिया से कोकीन मंगाकर उसे बीपी (ब्लड प्रेशर) मशीन के बॉक्स में छिपाकर रायपुर समेत कई शहरों में सप्लाई कर रहे थे। रायपुर पुलिस ने 2 मई को दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.70 लाख रुपए नकद, 5 आईफोन, 3 चेकबुक सहित करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क नाइजीरिया से संचालित होकर देश के कई राज्यों में कोकीन की सप्लाई कर रहा था। पहले भी रायपुर में पकड़ा गया था कोकीन इस पूरे मामले का खुलासा 19 मार्च 2026 को हुआ था, जब देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास कृष्ण गोपाल अग्रवाल को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 2.27 लाख रुपए की कोकीन, एक कार और आईफोन जब्त किया गया था। कुल जब्ती की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ। दिल्ली के तिलक नगर से पकड़े गए आरोपी इनपुट मिलने के बाद रायपुर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और तिलक नगर क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सन्नी शर्मा और नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और कोकीन की सप्लाई कोरियर के माध्यम से करते थे। नाइजीरिया से बैठकर चल रहा था पूरा नेटवर्क जांच में सामने आया कि ‘चिची’ नाम का व्यक्ति नाइजीरिया से इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। भारत में सन्नी शर्मा अपने बैंक खातों के जरिए ड्रग्स की रकम का लेन-देन करता था और इसके बदले कमीशन लेता था। 93 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने साल 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 36 मामलों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले 6 महीनों में आरोपियों के खातों से करीब 2 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन सामने आया है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ दिया गया है और आगे भी जांच जारी है। Post navigation Bilaspur murder मोपका चौक पर खून-खराबा: BA स्टूडेंट की हत्या से सनसनी VIDEO: पहले धुआं, फिर लपटें… ‘खोई’ से उठी आग ने किया बड़ा नुकसान