बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, जो जनता के भरोसे और पार्टी की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है।

मतदाताओं को दी बधाई, कहा– लोकतंत्र की जीत

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलने के रुझानों पर भी संतोष व्यक्त किया और इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

कार्यकर्ताओं से की संगठनात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बलरामपुर दौरे पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने को लेकर बातचीत की। दौरे के समापन के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

पार्टी कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

JOHARPOST.IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *