नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। लंबे समय से सत्ता से दूर रही बीजेपी ने इस बार बड़ा उलटफेर करते हुए राज्य में अपना परचम लहरा दिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह परिणाम “विकास और बदलाव की राजनीति” की जीत है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने नए भविष्य के लिए वोट किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जीत के इस मौके पर संयम बनाए रखें और जनता की सेवा में समर्पित रहें। देशभर में बीजेपी कार्यालयों में जश्न का माहौल है। समर्थक सड़कों पर उतरकर मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। फिलहाल विस्तृत और जमीनी जानकारी थोड़ी देर में साझा की जाएगी, जिसमें सीटवार नतीजे, बड़े चेहरों की जीत-हार और स्थानीय प्रतिक्रिया शामिल होगी। JOHARPOST.IN LIVE Post navigation बलरामपुर में CM का दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश “फोन पर शुरू हुई बदसलूकी, फिर WhatsApp पर हद पार”… महिला अधिकारी से शर्मनाक हरकत, पढ़ें पूरी खबर