रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला फर्जी नौकरी घोटाला सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक और एक निजी स्कूल के क्लर्क ने मिलकर 34 बेरोजगार युवाओं से करीब 1.5 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में आकर इस ठगी की साजिश रची थी। फर्जी आदेश में सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किया था। इसमें परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का दावा किया गया था। आदेश को असली दिखाने के लिए सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया। इस फर्जी आदेश को खासतौर पर व्हाट्सऐप के जरिए वायरल किया गया, जिससे बेरोजगार युवक-युवतियां झांसे में आ गए और नौकरी पाने की उम्मीद में मोटी रकम दे बैठे। मोबाइल डेटा से खुला पूरा खेल जब पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल डेटा और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। डोंगरगढ़ से दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजेश शर्मा (सरकारी शिक्षक) और मनोज कुमार श्रीवास्तव (निजी स्कूल क्लर्क) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कंप्यूटर के जरिए फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किया और मोबाइल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त, आईटी एक्ट में केस पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि सरकारी नौकरी के नाम पर सोशल मीडिया में फैलाए जा रहे किसी भी ऑफर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। रायपुर में टीचर बना ठग: सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी का खुलासा#RaipurFraud #JobScam #FakeAppointment #ChhattisgarhNews #CyberFraud #ITAct #PoliceAction #JobAlert #FraudCase #BreakingNews pic.twitter.com/6gH3ZN6yEV— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 5, 2026 Post navigation हत्यारा अस्पताल पहुंचा, दस्त ने ले ली जान छत्तीसगढ़ के तीन मजदूरों की MP में दर्दनाक मौत, परिवारों में मातम