धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। गवला गांव में बोरिंग मशीन से जुड़े वाहन के नीचे सो रहे तीन मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए यहां आए थे। कैसे हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, खेत में बोरवेल का काम चल रहा था। काम खत्म होने के बाद थके हुए मजदूर बोरिंग मशीन के साथ चलने वाली सपोर्टिंग एयर गाड़ी (KA 51 MC 5799) के नीचे आराम करने के लिए सो गए। तड़के करीब 4 बजे ड्राइवर ने बिना नीचे देखे और बिना किसी सावधानी के वाहन को रिवर्स कर दिया। अंधेरे में उसे नीचे सो रहे मजदूर दिखाई नहीं दिए और ट्रक का पिछला टायर सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही तीनों की मौत इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई: रामचरण (56) निवासी खरधाढ़ी, छत्तीसगढ़ भानुप्रताप (19) निवासी सोनगेरसा, छत्तीसगढ़ अरविंद (22) निवासी करमापारा, छत्तीसगढ़ तीनों अलग-अलग गांवों से थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए धार आए थे। खेत में चल रहा था बोरिंग का काम गांव के सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत में बोरिंग का काम चल रहा था। मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद उसी वाहन के नीचे सो गए, जो उनके लिए मौत का कारण बन गया। ड्राइवर पर केस दर्ज फरियादी रमेश इक्का की शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। Post navigation नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी : सरकारी मुहर और डिजिटल सिग्नेचर का खेल, बेरोजगारों को बनाया शिकार मौसम अलर्ट : तपती गर्मी के बीच कुदरत का कहर! छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही