नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों लोगों के लिए रोज सुबह की शुरुआत अब थोड़ी महंगी होने जा रही है। Amul ने बड़ा फैसला लेते हुए 14 मई से दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

इस फैसले के बाद आम आदमी की रसोई का बजट फिर बिगड़ सकता है। चाय, कॉफी, बच्चों का दूध और मिठाई तक… हर चीज पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

आखिर क्यों बढ़े दूध के दाम?

कंपनी की ओर से बताया गया है कि पशुओं के चारे, ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही थी। इसी वजह से दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया।

जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में दूसरी डेयरी कंपनियां भी अपने रेट बढ़ा सकती हैं। यानी महंगाई का असर और बढ़ने की आशंका है।

जानिए कितना महंगा होगा दूध

  • 1 लीटर दूध पर ₹2 तक बढ़ोतरी
  • आधा लीटर पैकेट पर ₹1 तक असर
  • गोल्ड, ताजा और अन्य वैरिएंट्स के रेट भी बढ़ेंगे

क्यों है जरूरी खबर?

दूध हर घर की सबसे जरूरी चीजों में शामिल है। ऐसे में कीमत बढ़ने का असर सीधे परिवार के महीनेभर के खर्च पर पड़ेगा।

अगर आप भी रोज अमूल दूध इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *