रायपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी में पेट्रोल के दाम में 3 रुपए 11 पैसे प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत लागू होने के बाद अब रायपुर में सामान्य पेट्रोल 103 रुपए 48 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हाई ऑक्टेन यानी पॉवर पेट्रोल की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अब रायपुर में पॉवर पेट्रोल 113 रुपए 13 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी के बाद वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़ तेल के दाम बढ़ने की खबर फैलते ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। कई लोग फुल टैंक करवाते नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बारिश और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने पहुंचे। पॉवर पेट्रोल ने बढ़ाई स्पोर्ट्स बाइक चालकों की परेशानी पॉवर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए के पार पहुंचने से खासकर स्पोर्ट्स बाइक और प्रीमियम गाड़ियों के मालिकों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। कई लोग अब गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने की बात कह रहे हैं। रायपुर में पेट्रोल ने लगाया शतक पार छलांग! अब 103.48 रुपए लीटर बिकेगा तेल, पॉवर पेट्रोल 113 के पाररातों-रात महंगा हुआ तेल, रायपुर में मचा हड़कंप!बारिश के बीच पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार। #BreakingNews #Raipurपेट्रोल 103 के पार, पॉवर पेट्रोल 113 रुपए लीटर! pic.twitter.com/S3tupgpCLw— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 15, 2026 Post navigation बेटे का शव ऑटो के पायदान पर ले गया पिता: न पुलिस ने मदद की, न अस्पताल ने दी गाड़ी अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत: मैनपावर सप्लाई घोटाले में हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत, कहा- आर्थिक अपराध देश को पहुंचाते हैं नुकसान