जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोपी ने लाठी से हमला कर मोहन महिपाल की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और शराब पीने से मना किया। इस बात पर उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि तभी उमाशंकर साहू ने लाठी से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में मोहन महिपाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, बोले- “मरते दम तक रहेगा नंदीग्राम से रिश्ता” फर्जी पुलिस बनकर ट्रक ड्राइवर से लूट, 9 बोरी तंबाकू और नकदी लेकर बदमाश फरार, 4 आरोपी गिरफ्तार