कबीरधाम में मानवता शर्मसार, आरोपियों ने जबरन शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने पहले पीड़िता को जबरन शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी नाबालिग को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, देर रात जंगल के रास्ते गुजर रहे ग्रामीणों को लड़की बदहवास हालत में मिली। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। Post navigation VIDEO: पंडरिया में मिड डे मील और राशन विवाद पर बवाल… “जानवर भी न खाए ऐसा चावल”, ग्रामीणों ने खोली पोल मंडप से गिरफ्तारी… फिर PHQ पोस्टिंग और अब पेड़ पर मिली लाश: कवर्धा के हेड कॉन्स्टेबल की मौत ने खड़े किए कई सवाल