रायपुर। Kabir Nagar थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर बम जैसे पटाखे फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना आधी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस घटना में सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती समेत तीन अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। घर के बाहर हुआ धमाका, धुएं से भर गया मकान कबीर नगर निवासी रिंकु तिवारी ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर के एलआईजी-922 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 24 मई 2026 की रात आरोपियों ने उनके घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंके, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे घर में धुआं भर गया। घटना के दौरान आरोपी गाली-गलौज करते हुए परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराने की भी कोशिश की। हालांकि घर का गेट बंद होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके। पुलिस बुलाने की बात सुनते ही भागे आरोपी पीड़िता के अनुसार जब परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस कबीर नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Post navigation पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल ₹109 के पार प्यार, शक और खून… बिलासपुर में रिश्ते का डरावना अंत…प्राइवेट पार्ट को ही… पढ़िए पूरी खबर